फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर ग्राम धरसवां के निकट मंगलवार रात हुई मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना हरदी अंतर्गत ग्राम जाेतपारा के मजरा गोसाई पुरवा निवासी जीतू गोस्वामी (25) किसी काम से मंगलवार सुबह बलरामपुर गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 11 बजे बौद्ध परिपथ स्थित ग्राम धरसवां के निकट किसी अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइकसवार जीतू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें