कटरा। क्षेत्र के ग्राम लैमुईया तेंदुआ पंडित निवासी सोनू कुमार (25) मंगलवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वह बिजली के खंभे से टकरा गए, इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
इकौना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर निवासी पंकज कुमार के घर मंगलवार को मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनू कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से गए थे। रात में वह अकेले ही बाइक से घर लौट रहे थे।
क्षेत्र के ग्राम शुक्लपुरवा सलवरिया के निकट वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पीआरवी ने एंबुलेंस से सोनू को इकौना सीएचसी पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा बेहाल है।