श्रावस्ती। भिनगा-बहराइच हाईवे पर फतुहापुर गांव के पास हुई बुधवार रात बाइक सवार सांड़ से टकरा गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्गापुर निवासी अरविंद कुमार यादव (19) बुधवार को बाइक से किसी काम से लक्ष्मणपुर बाजार गए थे। वहां से कार्य समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। भिनगा-बहराइच हाईवे पर फतुहापुर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया और अरविंद उससे टकरा गया।
सांड़ से टकराकर अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।