फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आरटीई से तीन चरण में 2288 छात्र ले सकेंगे दाखिला

Thu, 22 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों का निजी विद्यालयों में पढ़ने का सपना साकार किया जा रहा है। इसके तीन चरणों में से किसी में बच्चे आवेदन कराकर प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए शासन की ओर से विभाग को 2288 छात्रों के प्रवेश का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रणव त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए विगत वर्षों की भांति इस बार भी लॉटरी के माध्यम से पात्र बच्चों का चयन किया जाएगा।
बताया कि तीन में से किसी भी चरण में इच्छुक पात्र व्यक्ति अपने बच्चे के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 258 निजी विद्यालयों में 2288 सीटों पर कक्षा एक में प्रवेश कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में दो से 16 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया कि सत्यापन के बाद 18 फरवरी को लॉटरी कराई जाएगी। इसके बाद 20 फरवरी को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। द्वितीय चरण में 21 से सात मार्च तक होने वाले आवेदन की नौ मार्च को लॉटरी कराकर छात्रों का चयन किया जाएगा।
आगे बताया कि इन छात्रों को 11 मार्च को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा। इसी तरह तृतीय चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इन आवेदनों की 27 मार्च को लॉटरी कराकर 29 मार्च को विद्यालय का आवंटन किया जाएगा।

वर्जन
आसपास के विद्यालयों को दी जाएगी प्राथमिकता
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए छात्रों को आसपास संचालित विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष 25 प्रतिशत तक आरटीई के तहत प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय कुमार गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें