श्रावस्ती/गिलौला। लक्ष्मणनगर-गिलौला मार्ग पर पचदेवरी के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलाभारी के मजरा खडेला निवासी वासुदेव (45) रविवार को अपने दामाद की बाइक लेकर चेतियामुरार के मजरा कहारी निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गिलौला-लक्ष्मणनगर मार्ग पर पचदेवरी मोड़ के पास उन्हें सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पचदेवरी के ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी आशीष कुमार को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।