फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ठेलिया पर लदे दरवाजे से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अब्दुल सलाम। - फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
विज्ञापन
तुलसीपुर। बेटे की शादी का निमंत्रण देकर मंगलवार को लौट रहे दंपती की बाइक ठेलिया पर लदे दरवाजे से टकरा गई। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोनवा क्षेत्र के ग्राम प्रहलादा के मजरा लालपुर निवासी अब्दुल सलाम (45) के बेटे निसार का विवाह 25 अप्रैल को होना तय हुआ था। विवाह की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ था। विवाह में रिश्तेदारों को आमंत्रित करने के लिए अब्दुल सलाम मंगलवार को पत्नी सलमा (35) के साथ बाइक से बहराइच गए थे। रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र बांट कर वह रात में ही वापस लौट रहे थे। तभी भिनगा-बहराइच मार्ग पर रतनापुर बजार के निकट सामने से लोहे का दरवाजा लादकर आ रही ठेलिया से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दरवाजे से अब्दुल सलाम की गर्दन पर गहरा जख्म बन गया और सलमा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास मौजूद लोगों ने सोनवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अब्दुल सलाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सलमा का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद विवाह की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। सोनवा थानाध्यक्ष विशुनदेव पांडेय ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें