फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, इलाज के दौरान दो की मौत

Mon, 19 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला खुटेहना मार्ग स्थित ददौली गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो विद्युत पोल से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरदा सुमेरपुर निवासी मुकेश (19) पुत्र राजेश शनिवार को गिलौला क्षेत्र में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए था। यहां से मध्य रात वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक पर उनके साथ गांव का ही सुशील (35) पुत्र बाबूराम भी थे। खुटेहना गिलौला मार्ग स्थित ददौली गांव के पास मुकेश बाइक से नियंत्रण खो बैठे और वह विद्युत पोल से टकराकर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें