फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तिरंगा यात्रा में लगे भारत माता के जयकारे

Tue, 12 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बदला मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। -स्रोत  : स्वयं
विज्ञापन
श्रावस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार शाम भाजपा की ओर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा के नेतृत्व में हरदत्तनगर गिरंट, जमुनहा, लक्ष्मणपुर बाजार व सिरसिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम से गलियां गूंजती रहीं। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश, देश की सेना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता है।

गिलौला क्षेत्र में तिलकपुर मोड़ से पेट्रोल पंप तक विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय के नेतृत्व में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के रूप में बरसों के संघर्ष, वीर सपूतों की कुर्बानियों और सेना के बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन


श्रावस्ती के कटरा क्षेत्र में प्रेम सिंह नायक, सत्यव्रत सिंह, भिनगा नगर में दिवाकर शुक्ला और लक्ष्मण नगर में राकेश सिंह की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने हरिहरपुररानी ब्लॉक मुख्यालय स्थित सेनानी स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, जय प्रकाश वर्मा, अंकित निषाद, श्रवण वर्मा, उमेश अवस्थी, मनोज दुबे व आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें