फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समयावधि में पूरे हों विकास कार्य, ढिलाई पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित विकास कार्यों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं के स्तर पर कराए जाने वाले कार्यों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। संबंधित अधिकारी कार्यालय कक्षों से बाहर निकल कर स्थलीय सत्यापन के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सीधे कार्रवाई तय होगी। यह चेतावनी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दी। वह सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विकास परियोजनाओं से जुड़े निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्य योजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं चलेगी। समीक्षा के दौरान सामने आया कि विद्युत निगम, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियों के कार्यों की प्रगति काफी सुस्त रफ्तार है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद सहायक निबंधक सहकारिता से कहा गया कि सहकारिता बैंक से ऋण लेने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उसका सत्यापन कराने के बाद वसूली की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत दिनेश पाल सिंह समेत अन्य अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें