फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलीं नई किताबें, दोस्त भी बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का पहला दिन खुशी-खुशी बीता। कक्षा-एक में बच्चों का दाखिला हुआ तो कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों ने विदाई दी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी सत्र के पहले दिन दाखिले का जोर रहा। नए दोस्त व नई किताबें पाकर बच्चे भी खुशी से इतरा रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र का पहला दिन बच्चों के लिए खास होता है। छोटे बच्चे कक्षा-एक में प्रवेश के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्हें नई किताबें, ड्रेस मिलतीं हैं। वहीं कुछ को नए दोस्तों से मिलने का इंतजार रहता है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र का पहला दिन शिक्षकों ने बच्चों से जान-पहचान में गुजारा। पहले दिन इकौना क्षेत्र के जयचंद्रपुर कटघरा प्राथमिक व उच्च प्राथमिकविद्यालय में हलचल रही। यहां बेसिक शिक्षाधिकारी नए सत्र में प्रवेश की स्थिति का जायजा लेने आए थे।
यहां पहले दिन 12 बच्चों ने कक्षा-एक में अपना दाखिला लिया। प्राथमिक विद्यालय कुन्नपुर में दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुन्ननपुर में 20 बच्चों ने दाखिला कराया। इकौना क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विधायक मैनीहवा, नत्था पुरवा, कटरा गुलहरिया, भगवानपुर बनकट सहित विकास क्षेत्र के सभी विद्यालयों में दाखिले के लिए कई बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इसी तरह पूरे जिले में पहला दिन नए बच्चों के दाखिले में बीता। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की टीसी काटी गई। जिले में लगभग सभी विद्यालयों में दाखिले का दौर चला। दाखिले के बाद बचे समय में अध्यापकों ने बच्चों से उनके नाम व पढ़ाई को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आकर नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ कर सकते हैं। इसके लिए जिले के अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय से सुगबुगाहट मिली है। हालांकि अभी यह जानकारी पुख्ता नहीं है। जिले से जयचंद्रपुर कटघरा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रस्ताव भेजा गया है, जहां मुख्यमंत्री आ सकते हैं। यह प्राथमिक विद्यालय इकौना क्षेत्र का है। यहां सब कुछ ठीक दिखे इसके लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने दौरा किया। यहां नामांकन संख्या बढ़ाने से लेकर स्कूल के रंग-रोगन, साफ-सफाई, बच्चों के ड्रेस की व्यवस्था भी की जा रही है। यही नहीं यहां प्रवेश लेने वाले बच्चों को तत्काल पाठ्य पुस्तक देने की व्यवस्था हो रही है। ताकि मुख्यमंत्री को सब कुछ दुरुस्त मिले। मुख्यमंत्री का दौरा जिले में चार अप्रैल को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें