फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे 650 कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकार गठन के लिए लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिले के 650 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इन कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए आठ बसों व पचास छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। साथ ही शुक्रवार को जिले के सभी देवालयों में पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित होगा। इस समारोह में जिले के 650 कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कार्यकर्ता सुबह ही वाहनों से निकलेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का परिचय पत्र भी बनाया गया है। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं में सेक्टरवार वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विधानसभा में चार बस व 25 छोटे वाहन लगाए गए हैं। तैयारियों के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक भी की गई। बैठक के दौरान जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, प्रेम सिंह नायक और जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडे, उदय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री अरुण पांडे, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें