फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ चार गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला पुलिस ने तमंचे के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पूछतांछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लाखों रुपया कीमत का चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह चोरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बहराइच के थाना दरगाह शरीफ के टांडाबाग निवासी छोटू, बाबू, आशिक अली व जाबिर अली को गिलौला बहराइच मार्ग स्थित दमावा बैरियर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पूछतांछ में जिले के साथ ही आस पास के अन्य जिलों में भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चार अंगूठी, एक हार, एक मंगल सूत्र, एक प्लेन बाली, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, एक मांग टीका, दो नथुनी, तीन बिंदिया, तीन नाक का कील, चांदी की एक पायल, नौ छोटी पायल, एक छल्ला, एक हाथ पलानी तथा छोटे बड़े जेवरात के 250 ग्राम के साथ ही 2217 नगद, 20 खानेदार स्टील थाली, 20 स्टील के गिलास, 12 चम्मच , 06 स्टील प्लेट, 11 स्टील की कटोरी, 01 अदद लोहे का तावा व दो मोटर साइकिल बरामद किया। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इन चोरों पर गिलौला, मल्हीपुर, इकौना, बहराइच के थाना दरगाह शरीफ में करीब छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें