फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा महिला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पांच से 11 मार्च तक जिलास्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय स्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायत व नगरीय स्थानीय स्वशासन की महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह के पहले दो दिन पांच व छह मार्च को ब्रेक द बायस इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए प्रदेश की ऐसी महिलाओं की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा जो संघर्ष कर सफल जीवनयापन कर रही हैं। सात मार्च को वूमन ऑफ टुमारो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्यालय, कॉलेज, विश्वविद्यालय, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों व संरक्षण गृहों में आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया जाएगा। 10 मार्च को हेल्थ वाच कार्यक्रम के जरिए महिलाओं व किशोरियों की प्रमुख स्वास्थ्यगत समस्याओं और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 मार्च को सुरक्षा वारियर्स कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिहाज से जोखिम वाले स्थलों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें