फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दैवी आपदा में किसानों के खेतों में लगी फसल बर्बाद हो जाती है। इससे उनको काफी नुकसान पहुंचता है। इसकी भरपाई का एक मात्र उपाय है कि फसलों का बीमा कराएं ताकि नुकसान होने पर उनको क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके। ये बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान चंद पैसों के लालच में अपनी फसलों का बीमा नहीं कराते जिससे दैवी आपदा के दौरान उन्हें भारी क्षति उठानी पड़ती है। ऐसे में किसानों को चाहिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा अवश्य कराएं। जिन किसानों ने बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखा है वे अपने बैंकों में प्रार्थना पत्र देकर फसल का बीमा करा लें। डीएम ने कहा कि यह प्रचार वाहन जिले में 20 दिन भ्रमण करते हुए 178 ग्रामों में जाकर सभी ऋणी व गैर ऋणी किसानों को बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगा। इस मौके पर उप निदेशक कृषि कमल कटियार व जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें