फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने मंगलवार विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र में बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मौजूूद लोगों को कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन कड़ाई के साथ करने को निर्देशित भी किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने नियमित रूप से बैकों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांचकर संदिग्धों पर ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी को लेकर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस ने भिनगा नगर सहित कोतवाली क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांचा। वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना डा. एमपी शर्मा के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने बैंकों की जांच किया। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बैंक में मौजूद लोगों को लेनदेने के दौरान बरती जानेवाली सावधानी के प्रति जागरूक किया। साथ ही बैंकों में मौजूद लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने व बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी।
पुलिस ने विभिन्न चेकपोस्ट, बैरियर सहित संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान पुलिस ने 22 वाहनों का ई चालान किया। इस मौके पर पुलिस ने 38 हजार का शमन शुल्क वसूल कर बिना मास्क के टहल रहे 66 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर 82 सौ का जुर्माना भी वसूला। आपराधिक तत्वों की धरपकड़ को चले अभियान में पुलिस ने 27 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें