फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने मल्हीपुर तो एएसपी ने सिरसिया थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बुधवार मल्हीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, परिसर, बैरक, मेस का निरीक्षण कर सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय के रजिस्टरों को चेक कर उनके रख रखाव एवं उनमें पायी गई कमियों की सुधार के लिए प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मंगलवार शाम सिरसिया थाने का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 29 विवेचनाएं लंबित पाई गई। इस पर नाराजगी जताते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कनौजिया सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। बाद में थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क देखी। यहां शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं की समस्या को सरलता पूर्वक सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित संबंधित को अवगत कराने को कहा।
थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाना कार्यालय जाकर वहां रखे अस्त्र शस्त्र व अभिलेख के बारे में जांच की। साथ ही थाना परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीट आरक्षियों की मीटिंग कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। खामियों को तत्काल दुरुस्त करने व क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने को कहा। इस दौरान थानों में प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें