फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व उमस से जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा पूरी तरह से गर्म हो चुका है। बरसात बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप ने जहां लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं भीषण उमस भरी चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग घर के अंदर भी बेचैन है। इससे राहत के लिए हर किसी को बरसात की दरकार है। वहीं बरसात की संभावना नजर न आने के कारण लोग मायूस देखे जा रहे हैं। बीते दिनों हुई बरसात के बाद मंगलवार को चटख धूप निकली। सुबह से ही धूप मानो ऐसी रही कि मानो आग उगल रही थी। इसके कारण मौसम का पारा 33 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है।
विज्ञापन

इस बीच चलने वाली पूर्वा हवाओं से उमस काफी बढ़ गई। ऐसे में जहां मुख्य सड़क व बाजार सूने रहे। वहीं घरों में भी लोग उमस भरी गर्मी के कारण बेचैन हैं। आषाढ़ मास की तपती दोपहरी व उमस के कारण घरों में लगे बिजली के उपकरण भी लोगों को कोई खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं। विगत दिनों हुई बरसात के बाद खेतों में पानी होने के कारण किसान मौसम की परवाह किए बगैर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। सिरसिया व जमुनहा के तराई क्षेत्र में खेतों में पानी तेजी से कम हो रहा है। जिससे धान की रोपाई का काम बाधित भी हो सकता है। खेतों में किसान धूप और उमस के बीच धान की रोपाई करते देखे जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें