फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई द्वारा पार्टी कार्यालय में बीते दिन सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का अभिनंदन हुआ। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय भिनगा में हुए अभिनंदन व सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि गांव से लेकर संसद तक जनता को विकास की दृष्टि से सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए विकास ही प्राथमिकता है। जिसे हम सभी को पूरे मनोयोग और निष्ठा से निभाना है। जाति, समुदाय, क्षेत्रवाद को नकारते हुए विकास की एक नयी परिभाषा लिखनी है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अवधेश पांडे बादल ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास की जिमेदारी और उनका क्रियान्वयन पंचायत के प्रतिनिधियों पर ही निर्भर रही है। हमारी जिम्मेदारी है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अन्त्योदय मंत्र को संकल्प सूत्र मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की किरण पहुंचाए। कोई क्षेत्र विकास से अछूता ना रहे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम गुप्ता, रमन सिंह, संजू तिवारी समेत सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें