फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के कामों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता से जुड़े विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। काम काज में उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ प्रशासन सीधे कार्यवाही तय करेगा। यह चेतावनी सीडीओ
विज्ञापन

ईशान प्रताप सिंह ने दी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे। उन्होंने सभी तरह के निर्माणाधीन कार्य निर्धारित समय पर पूरे कराने का निर्देश भी दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा में पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री आरोग्य योजना (गोल्डेन कार्ड) योजना, पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति एवं खादी व ग्रामोद्योग विभाग के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा कर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्रों में स्थापित राजकीय नलकूपों का सर्वे कर कौन नलकूप ठीक हैं और कौन खराब इसकी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि खराब नलकूपों को दुरुस्त कराया जा सके। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव सहित अन्य विभागों के सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें