फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से चार घरों में लगी आग, झुलसने से वृद्धा की मौत, एक अन्य झुलसी

विज्ञापन
कोटवा गांव में लगी आग के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कोटवा गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार घर जल कर राख हो गए। एक बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला आंशिक रूप से झुलस गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार का घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा के मजरा प्रधान पुरवा निवासी धनीराम के घर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोसी रामसहाय, ओमकार नाथ व बनवारी के घर भी अपनी चपेट में ले लिए। आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। इस दौरान आंख से न दिखाई देने के कारण घर में लेटी धनीराम की मां कोयला की झुलसने से मौत हो गई। हादसे में ओमकार की पत्नी पूनम भी आंशिक रूप से झुलस गई।
आग की चपेट में आने से इन चारों ही घरों में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित सारा सामान जल गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा व तहसीलदार ने घटना का जायजा लिया। साथ ही राजस्व कर्मियों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना ज्ञानेंद्र पांडे ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें