फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कलकलवा निवासी युवक की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकलवा निवासी उत्तम कुमार वर्मा (35) सोमवार देर शाम खेतों से सिंचाई कर वापस वह घर लौटे था। इसके बाद वो भोजन करने के बाद घर के बाहर बरामदे में सोया था। सुबह जब परिवारीजन जगे तो उन्होंने देखा कि उत्तम अपने बिस्तर पर मृत पड़ा है। परिवारीजन लाश का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मौत की शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भर कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी सरोजनी देवी ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें