फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जर्जर सड़क व जलभराव से बदहाली

Wed, 04 Feb 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बरगदवा गांव में सड़क पर भरा गंदा पानी
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कुछ सड़कों को छोड़कर लगभग सभी ग्रामीण सड़कें बदहाल हैं। विधायक के गांव में जलभराव व गुलरा से विशुनापुर पड़वलिया जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर गुलरा तिराहे से बरगदवा होते हुए विशुनापुर पड़वलिया जाने वाली 10 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इससे सबसे अधिक छात्र व मरीजों की परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोग सड़क के गड्ढों से दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। इस सड़क से होकर शाहपुर, बरगदवा, विशुनापुर, पड़वलिया, बगही सहित 25 गांव के लोगों का आना जाना रहता है।

सड़क के जल्द दुरुस्त होने की उम्मीद
इस संबंध में विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिशासी अभियंता से बात की गई है। हर बार वह रटा रटाया जवाब देते हैं कि प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, गांव में जलभराव की समस्या को जलनिकासी की व्यवस्था कराकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें