फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ गिरा पारा, ठिठुरे लोग

Wed, 04 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
शाम छह बजे से ही छायी धुंध में निकलते वाहन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में फिर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। दिन में 12 बजे तक धूप नहीं निकली वहीं, बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शाम ढलते ही फिर से कोहरे की आमद शुरू हो गई। हालांकि दोपहर में निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन हवा के थपेड़े धूप के असर को भी कम करते रहे। वहीं बरसात की उम्मीद लगाए किसानों को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें