श्रावस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा मार्च में स्थगित कर दी गई थी। यह परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा कोविड दिशा निर्देशों के तहत सुबह 8 से 11 बजे तक होंगी। यह जानकारी देते हुए महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मार्च में विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।
यह परीक्षाएं केंद्र सरकार की अनुमति से एक बार पुन: गुरुवार से शुरू हो रही हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार केवल बीए तृतीय वर्ष परीक्षाएं कराई जाएंगी। सभी पेपर सुबह 8 से 11 बजे के बीच होंगे। इकौना क्षेत्र के महामाया डिग्री कालेज व चौधरी श्यामता प्रसाद महिला डिग्री कालेज खरगौरा बस्ती सहित भिनगा के राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय सहित अन्य महाविद्यालयों के बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं समय से मास्क व सैनिटाइजर से साथ परीक्षा दें।