कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पोस्टर का विमोचन करती डीएम।
- फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पोस्टर का विमोचन करती डीएम।
श्रावस्ती। तराई में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने संबंधित विभागों को जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को लू से बचाव की जानकारी देने के लिए कहा।
बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सभी विभाग को लू से बचाव के जागरूकता पंफलेट अपने कार्यालयों व अन्य स्थानों पर चस्पा करवाएं। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयोजन में सशस्त्र सीमा बल, रेडक्रॉस व आपदा मित्रों के सहयोग से विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों व चौपालों में जागरूकता अभियान चलाएं। नगर क्षेत्रों में शीतल पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था व पशुओं के लिए भी जगह-जगह पर पानी की व्यवस्था की जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपदा कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर-1077 या आपदा विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर-9721939303 पर संपर्क करें। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडेंट एसएसबी 62 वीं वाहिनी अमरेन्द्र कुमार वरूण, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।