फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनगणना के लिए स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

Sun, 01 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जनगणना के द्वितीय चरण में नागरिकों को पहले स्व-गणना का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सत्येंद्र कुमार सिंह ने संबंधित विद्यालयों को आदेश जारी किया है। स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जनगणना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रार्थना सभा में विशेष सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को जनगणना का महत्व समझाया जाएगा। साथ ही आसपास के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जनगणना के इस चरण में व्यक्तियों के साथ उपलब्ध संसाधनों की भी गणना होगी।
बॉक्स में
ऐसे कर सकते हैं स्व-गणना
डीआईओएस ने बताया कि स्व-गणना के लिए पोर्टल se.census.gov.in पर भाषा चुनकर पंजीकरण करना होगा। मोबाइल पर ओटीपी सत्यापन के बाद निवास का पता, लोकेशन और परिवार के सदस्यों की जानकारी भरनी होगी। सबमिट करने पर 11 अंकों की विशिष्ट आईडी मिलेगी, जिसे प्रगणक को बताकर सत्यापित कराना होगा। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें