फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिला सुरक्षा के लिए चला जागरूकता अभियान

Tue, 30 Sep 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी राहुल भाटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिलाओं व बालिकाओं के साथ गोष्ठी की। वहीं विभिन्न थानों की पुलिस ने स्कूलों व चौराहों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद करके महिला संबंधी कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गोष्ठी के दौरान एसपी ने कहा कि यहां जो जानकारी मिली है उसे आसपास की अन्य महिलाओं व बालिकाओं से साझा करें। जिससे उन्हें भी कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी हो सके। इस दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने भी अपने अनुभव साझा किए।


हरदत्त नगर गिरंट थाने पर नजमा ने पारिवारिक झगड़े की शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाकर समस्या का निस्तारण करवाया। वहीं, सोनवा पुलिस ने रास्ता भटकी शिखा कनौजिया को उनके घर पहुंचाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने सुंदर व उनकी देवरानी गुड़िया देवी के बीच का झगड़ा खत्म करवाया।
विज्ञापन



गिलौला पुलिस ने सायरा बानो के पारिवारिक विवाद व इकौना पुलिस ने चंपा देवी के पारिवारिक विवाद को समझौते से खत्म करवाया। पुलिस टीम ने मां दुर्गा के पूजन पंडालों, काॅलेजों, चौराहों आदि पर चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें