फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दीवान को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाने में घुस कर कुछ लोगों ने दीवान को जान से मारने का प्रयास किया। इस मामले मेें पुलिस ने चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दीवान पर हमला करने वाले लोग इसी थाना क्षेत्र के दूबकला गांव के निवासी हैं। आरोपी रास्ते की जमीन के विवाद में समझौते को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के दूबकला में दो पक्षों के मध्य काफी दिनों से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को गांव निवासी संजय त्रिपाठी पुत्र लाड़बक्स अपने कुछ साथियों के साथ सोनवा थाने पहुंचा। जहां उसके द्वारा थाने में मौजूद दीवान ओमकार नाथ राय से शोभावती व सुधीर में मध्य उसकी गैर मौजूदगी में हुए समझौते को गलत बता कर निरस्त निरस्त करने को कहा। इस पर दीवान ने उसे समझाया।
इस पर संजय त्रिपाठी थाने के दीवान के साथ अभद्रता करने लगा। दीवान का आरोप है कि सभी लोगों ने एकजुट होकर मारापीटा। इस दौरान आए संतरी व थाने के माहेर्रिर से उन्होंने गालीगलौज किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे व सीओ हौसला प्रसाद व काफी संख्या में पुलिस बल थाने पहुंच गया।
विज्ञापन

जहां दीवान की तहरीर पर संजय त्रिपाठी पुत्र लाड़बक्स, राजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र रक्षाराम, राज कुमार पुत्र राम सुहावन व पंकज पुत्र रमेश सहित 10 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने संजय व राजेश को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में एसपी बताते है कि फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें