फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विभूतिनाथ मंदिर का एएसपी ने लिया जायजा

Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने शनिवार को विभूतिनाथ मंदिर का जायजा लिया। महाशिवरात्रि के दिन आने वाली भीड़ को लेकर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए। साथ ही मंदिरों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मंदिरों तक आने वाले रास्तों की सुरक्षा, सीसीटीवी, ड्रोन, बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि निरीक्षण कर मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रवेश व निकासी मार्गों, पार्किंग व्यवस्था व श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर किए गए प्रबंध की समीक्षा की है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, ड्रोन कैमरों और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बैठक में सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें