नवीन मार्डन थाने में फरियाद सुनते एसडीएम इकौना
श्रावस्ती। हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामले आए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
नवीन मार्डन कटरा में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल व सीओ भरत पासवान ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे, लेकिन कोई फरियादी नहीं आया। ऐसे में एसडीएम ने राजस्वकर्मियों को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर अवैध कब्जा सहित अन्य राजस्व मामलों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करें। इस दौरान हरदत्त नगर गिरंट में एक, इकौना में तीन, मल्हीपुर में दो व सोनवा में चार मामले आए। इनमें से कोई भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। वहीं, सिरसिया के सभी तीन, कोतवाली भिनगा के छह में से एक तथा गिलौला में पांच में से एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए पुलिस व राजस्व टीमों को निर्देश दिया गया।