फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने कार्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्योहारों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला पुलिस अब अलर्ट मोड में आ चुकी है। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन, पीआरवी कार्यालय, फायर स्टेशन व यातायात कार्यालय सहित एसपी कार्यालय पर विशेष श्रमदान अभियान चलवाया। साथ ही स्वयं भी मौके पर पहुंच कर व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने होली व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सभी थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पुलिस चौकी, पुलिस लाइन, पीआरवी कार्यालय, फायर स्टेशन व यातायात कार्यालय सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय व उसके आसपास सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे को निर्देशित किया था।
जिसके अनुपालन में रविवार को एक साथ सभी स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए थाना व कार्यालय परिसर सहित बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, शस्त्रों, वाहनों आदि की साफ सफाई की। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंच कर सफाई व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें