फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक छाया रहा कोहरा, बर्फीली हवा ने किया बेहाल

विज्ञापन
श्रावस्ती में मौसम की बेरुखी टायर जला कर तापते लोग। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में सामान्य रहा मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक ठंडा हो गया। देर शाम से चल रही तेज बर्फीली हवा के कारण दोपहर के करीब तक जिले में कोहरा छाया रहा। वहीं बदली के कारण सूरज पूरे दिन दिखाई नहीं दिया। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए पूरे दिन घरों में दुबके रहे। द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

जिले में शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। शाम से ही चल रही तेज पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देर रात शुरू हुआ घने कोहरे का दौर दोपहर तक जारी रहा। इस बीच कोहरा फुहार बन कर बरसता रहा। दोपहर बाद कोहरा तो छटा लेकिन आसमान पर बादल छाए होने के कारण सूरज के दीदार नहीं हुए। ऐसे में लोग पूरे दिन ठंड से कांपते नजर आए।
शनिवार को अवकाश होने के कारण लोग मौसम की बेरुखी देख घरों में ही दुबके रहे। इससे जहां प्रमुख बाजार व मार्ग सूने सूने दिखे। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। मौसम के मिजाज में आई इस नरमी के कारण तराई सहित राप्ती के कछार में बसे गांवों के लोगों को पूरे दिन अलाव का सहारा लेते देखा गया। शनिवार को जिले का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। वहीं बर्फीली हवाएं लोगों को रजाई में भी ठंड का अहसास दिलाती रही।
विज्ञापन

जिले में पड़ रही लगातार ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। ठंड से सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों को भी कांपते देखा जा रहा है। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड का प्र्रकोप अभी थमने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें