फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अशिका, कनिका, अंजली, इशिका, सलोनी, आंशिक व आरुषी को स्वर्ण पदक

Sun, 18 May 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडों प्रतियोगिता में जिले के ​खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक। 
विज्ञापन
वीरपुर (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से 15 से 18 मई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल किए।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अशिका गोस्वामी, कनिका सिंह, अंजली गोस्वामी, इशिका, सलोनी शुक्ला, आंशिक व आरुषी गौतम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं शिक्षा सिंह, प्रिया गौतम व आस्था मौर्य को रजत तथा ललिता को कांस्य पदक मिला।
उधर, बालक वर्ग में आदर्श तिवारी, जतिन पटवा, कृत श्रीवास्तव, आलोक कुमार यादव, केशव सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, हार्दिक उपाध्याय व मुकेश वर्मा को स्वर्ण, आयुष्मान शुक्ला, श्रेयांश मिश्रा, अंशुमान गोस्वामी, नीरज, दीपक गोस्वामी, अहम शुक्ला, आकाश पांडेय, उत्सव तिवारी व गोलू वर्मा को रजत पदक तथा मानस मिश्रा व नितिन पटवा को कांस्य पदक मिला। उनकी उपलब्धि पर जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने कोच सूर्य प्रकाश पांडेय को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें