फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लखपति दीदी का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 09 Feb 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। समूह की महिलाओं को लखपति बनाने के साथ ही गांव की अन्य महिलाओं व युवतियों को भी लखपति बनाया जाएगा। इसके लिए चयनित लखपति दीदी के पांचवें बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा में प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान एनआरएलएम के डीसी राजीव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाना चाहती है। इसके लिए सरकार की ओर से लखपति दीदी बनाने की योजना प्रारंभ की गई है। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने गांवों में महिलाओं व युवतियों को आजीविका से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करें। डीएमएम आलोक कुमार ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं रोजगार से जुड़ कर प्रतिवर्ष कम से कम एक लाख रुपये कमा सकें। इसके लिए उन्हें प्रेरित करने की जिम्मेदारी आपकी होगी। डीटीओ डाॅ. चंद्रकुमार वर्मा ने कहा कि पीएम की मंशा है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनें। जिससे उन्हें पैसे के लिए किसी पर आश्रित न होना पड़े। यह तभी संभव है जब महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ ही अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़े। मास्टर ट्रेनर बेचे लाल न कहा कि गांव की जो महिला किराना, जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर व सिलाई-कढ़ाई सहित अन्य रोजगार स्थापित करना चाहती हैं। उन्हें जोड़ने का प्रयास करें। प्रशिक्षणार्थियों को कृष्ण कुमार व अशोक कुमार श्रीवास्तव ने भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें