फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने जमुनहा पुलिस के साथ सीमा गश्त के दौरान सोमवार देर शाम एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एसएसबी के जवानों ने तीन किलो चार सौ ग्राम नेपाली चरस बरामद की। उसे मल्हीपुर थाने लाया गया। जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के निर्देश पर एसएसबी की सीमा चौकी कोदिया जमुनहा के जवान सोमवार देर शाम गश्त पर निकले थे। इस दौरान सहायक कमांडेंट लालजी गरवा, सहायक उपनिरीक्षक हीरा सिंह, मुख्य आरक्षी यशपाल, वीरेंद्र कुमार, आनंद थापा, भूपेंद्र हजारिक, जमुनहा चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह व आरक्षी दुर्गेश यादव भी थे।
जैसे ही टीम सीमा स्तंभ संख्या 641 (13) के पास पहुंची, तभी उन्हें नेपाल से एक युवक आता दिखा। उसके हाथ में एक झोला भी था। एसएसबी व पुलिस टीम को देखकर वह नेपाल की ओर भागने लगा। संदेह के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी मेें झोले से तीन किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह चरस नेपाल से लाकर भारत में भेजता है। गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष गोड़िया निवासी वार्ड नंबर 7 रानी तालाब पोस्ट नेपालगंज जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। उसे बाद में चरस सहित मल्हीपुर थाने लाया गया। जहां पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से बाद में उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें