श्रावस्ती में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी की टीम ने गस्त के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास से एक करोड़ की चरस बरामद की है। चरस का वजन 3 किलो 400ग्राम है।
42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि वाहिनी की सीमा चौकी कोदिया जमुनहा के पास चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान 42वीं वाहिनी की खुफिया टीम से सूचना मिली कि नेपाल की तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति झोला लेकर भारत की सीमा में प्रवेश होने वाला है। व्यक्ति पर संदिग्ध सामान होने की सूचना थी।
जैसे ही वह व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश हुआ, टीम ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। टीम ने घेराबंद कर उसे दबोच लिया। उसके बैग की तलाशी ली गई। उसके बैग से चरस बरामद हुई।
आरोपी ने पूछताछ में कबूल कर लिया कि ये चरस है। जिसे वो नेपाल से भारत में सप्लाई करता है। अभियुक्त की पहचान संतोष गुड़िया पुत्र बोषाली गुड़िया उम्र लगभग 42 वर्ष रानी तालाब पोस्ट ऑफिस नेपालगंज जनपद बांके नेपाल के रूप में हुई है।