फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: इनामी बदमाशों को करें गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 12:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी व सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें एसपी ने सैनिकों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी प्राची सिंह ने सैनिक सम्मेलन में विभिन्न थानों व प्रकोष्ठ से आए हुए पुलिसकर्मियों से उनका परिचय लिया। इस दौरान उनकी समस्या सुनकर निराकरण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। वहीं, अपराध समीक्षा के दौरान जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को थानों पर खड़ीं लावारिस वाहनों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया। वहीं, ऑपरेशन त्रिनेत्र को गंभीरता से लेने और क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने व ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत न्यायालय में चिह्नित मुकदमों में गवाही कराने का निर्देश दिया।
अनुमन्य मानक से अधिक लाउडस्पीकर लगाने, ध्वनि प्रसारित करने वालों की नियमित जांच करने, पैदल गश्त बढ़ाने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नारी सुरक्षा दल को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। अपराध समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने, छोटे अपराधों वाले मुकदमों का अभियान चलाकर निस्तारण करने, वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार करने, गैंगस्टर एक्ट के वांछितों को जेल भेजने और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, इकौना संतोष कुमार, आरआई अखिलेश कुमार सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें