फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी से सेना को मिल रहे अच्छे सैनिक

विज्ञापन
एनसीसी कैडटों को आपदा के दौरान बचान की जानकारी देते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में 51 यूपी नेशनल कैडेट कोर का दस दिवसीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें गुरुवार को एनसीसी कैडटों को नाव चलाने व आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान उन्हें एनसीसी के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कैंप में कर्नल विकास गोस्वामी ने कहा कि आज एनसीसी के माध्यम से भारतीय सेना को अच्छे सैनिक मिल रहे है। नेशनल कैडिट कोर में तीन डिवीजन होते है। इनमें जूनियर, सीनियर व महिला एनसीसी डिवीजन युवकों के लिए अवसर प्रदान करवाती है। जूनियर डिवीजन में नौवीं व दसवीं क्लास के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसके अलावा सीनियर डिवीजन में हाईस्कूल से ऊपर की क्लास के विद्यार्थी भाग लेते है। एनसीसी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। देशभर में इसकी 788 टुकड़ियां हैं। इसमें से 61 वायु सेना की, 60 नौ सेना की और सबसे ज्यादा 667 टुकड़ी थल सेना की है।
नेशनल कैडेट कोर का छात्र आधा फौजी बन जाता है। इसीलिए इस ट्रेनिंग को काफी कठिन माना जाता है। इसकी स्थापना आजादी के कुछ महीनों बाद ही हुई थी। एनसीसी एचआरडी मंत्रालय के अधीन में आता है। इसमें समाजसेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण, परिश्रम की सीख दी जाती है। सीनियर छात्रों की ट्रेनिंग सुरक्षा बलों के जवानों की तर्ज पर होती है। इस दौरान कैडेटों को नाव चलाने करने व आपदा से निपटने की विधा भी सिखाई गई।
विज्ञापन

मेजर सूबेदार संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों को एक नई सीख मिल रही है। प्रशिक्षण में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर, बालिका इंटर कॉलेज व एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर, महाराज सिंह इंटर कॉलेज व केडीसी बहराइच, जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना, सीआरबी इंटर कॉलेज कटरा के कैडेट सहित बीके शुक्ला, डीके चौहान, धर्मराज चौधरी, सुरेंद्र कुमार, कुलवीर सिंह, सिंगार सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें