फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए नियुक्त करें बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए गुरुवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों व मंत्रियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपजिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने की। एडीएम ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बीएलओ की नियुक्ति करने की अपील की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने बताया कि आयोग की ओर से मतदेय स्थलों के संशोधन एवं भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 22, 28 नवंबर, 05,13 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस कार्य के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो अपने अपने मतदेय स्थल पर संबंधित मतदाता सूची का निशुल्क निरीक्षण कराने के लिए समस्त फार्मों सहित विशेष तिथियों पर उपस्थित रहेंगे।
वहीं निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों की ओर से भी बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कराने के लिए कहा है। ऐसे में सभी बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्त कर सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दें। इसके साथ ही उसकी एक प्रति एडीएम कार्यालय को 17 नवंबर 2020 के पूर्व उपलब्ध करा दें। आयोग का उद्देश्य है कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीकृत हो जाएं।
विज्ञापन

मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में खामियों को दूर कर दिया जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी राजनीतिक दल सहयोग करें। बूथ लेवल एजेंट एक बार में 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में 30 फार्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा करा सकते है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, कांग्रेस के मोहम्मद असलम, राजकुमार ओझा, अताउरसूल खान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें