फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए करें आवेदन

Fri, 20 Feb 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वयो अभ्युदय योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, निराश्रित व वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक वृद्धजन आधार कार्ड, सहमति पत्र तथा मोबाइल नंबर लेकर कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 49 में संचालित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पात्रों का ऑपरेशन जिलास्तरीय स्वास्थ्य सेवा समिति की ओर से चयनित अस्पताल में कराया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें