फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में अपूर्वा, शिवांगी, सौरभ व ऋषि अव्वल

विज्ञापन
जगतजीत इंटर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग की दौड़ में अपूर्वा रस्तोगी, शिवांगी, सुनीता, रिंकू पाल, रेनू व प्रीति ने अपने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं बालक वर्ग में सौरभ शर्मा, अनुराग, ऋषि रंजन, शिव प्रसाद व विक्त्रस्मजीत अपने अपने वर्ग में अव्वल रहे।
विज्ञापन

डॉ. कलाम फैन्स क्लब की ओर से जगतजीत इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 14 वर्ष बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवांगी जायसवाल प्रथम, अंजनी द्वितीय व सोनी शुक्ल तृतीय रहीं। 17 वर्षीय 200 मीटर दौड़ में अपूर्वा रस्तोगी प्रथम, सुनीता द्वितीय व सोनी शुक्ल तृतीय रहीं।
19 वर्षीय 200 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, संजू पाल द्वितीय व सुशीला तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर वर्ग में सुनीता, 400 मीटर दौड़ में शिवांगी व रेनू शुक्ल तथा चौदह वर्षीय ग्रुप में 100 व 200 मीटर दौड़ में रिंकू पाल प्रथम एवं अपूर्वा रस्तोगी व नेहा चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। बालक 14 वर्ष की 200 मीटर दौड़ में सौरभ शर्मा, 400 व 800 मीटर दौड़ में अनुराग प्रथम रहे।
विज्ञापन

17 वर्षीय बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ऋषि रंजन, 400 व 800 मीटर दौड़ में शिव प्रसाद तथा 1600 मीटर दौड़ में विक्रमजीत पहले स्थान पर रहे। इस दौरान निर्णायक अच्छे लाल चौधरी, मुशीर अहमद, आलमगीर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अवधेश पांडेय, सर्वेश यादव, असलम खान व विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें