फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम लगातार जारी रखें अभियान

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा के दौरान मौजूद डीएम एसपी व अन्य - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाने व अपराध नियंत्रण के लिए शुक्रवार जिलाधिकारी टीके शिबु व एसपी ने पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी की। इसमें जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बसंत पंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए अपराध समीक्षा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जनशिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण व समय पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारियों को बसंत पंचमी त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए समय से सूचनाएं उपलब्ध कराने व ग्राम स्तर पर बैठक कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व छोटी से छोटी बातों को संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने व सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृष्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैगेस्टर आदि की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने के लिए थाना प्रभारी सहित यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को जारी रखने, शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन शत प्रतिशत कराने, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में राजस्व टीम का सहयोग लेने, थानों पर लंबित मामलों को त्वरित निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर एएसपी बीसी दूबे, उपजिलाधिकारी भिनगा, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, इकौना महेंद्र पाल शर्मा, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें