श्रावस्ती। महरू मुर्तिहा स्थित मदरसे में मंगलवार को सीएचसी मल्हीपुर की टीम ने 182 छात्रों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई। साथ ही छात्रों व उनके परिजनों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी।
वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया निरोधक दवा सुरक्षित है और समय पर इसका सेवन करना सभी के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में ग्रामीणों व छात्रों को दवा सेवन और दूसरों को भी दवा सेवन के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सतीश पाठक व आशा कार्यकर्ता पूजा देवी आदि मौजूद रहीं।