भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
- फोटो : भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
श्रावस्ती। भंगहा सीएचसी में मंगलवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय ने किया। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराने के साथ ही क्षय, कुष्ठ व फाइलेरिया रोगियों को किट का वितरण भी किया गया।
विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाकर महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के साथ ही उन्हें अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान विधायक, सीएमओ डॉ. एके सिंह व एसीएमओ डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. सत्य शरण ने बताया कि शिविर में विधायक ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही पांच क्षय रोगियों को पोषण पोटली, पांच कुष्ठ रोगियों को चप्पल व फाइलेरिया के मरीजों को किट का वितरण भी किया। इस मौके पर डॉ. दीपांकर तिवारी, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, एआरओ सुरेश यादव व डीएमओ आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।