फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एएनएम सेंटर काे बनाया गोशाला

Thu, 08 Feb 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा के बेलरी एएनएम सेंटर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीजमुनहा (श्रावस्ती)। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए न्याय पंचायत क्षेत्र में स्थापित एएनएम सेंटर बदहाल हैं। ग्रामीण वहां कब्जा करके मवेशी बांध रहे हैं। जिससे यहां गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के बेलरी में बना एएनएम सेंटर अतिक्रमण की चपेट में है। एएनएम के न आने के कारण ग्रामीणों ने यहां टट्टर छा कर अपने मवेशी बांधना शुरू कर दिया है। चुनाव के दौरान इसी एएनएम सेंटर को मतदान केंद्र भी बनाया जाता है। इसके बावजूद न तो इसका रंग रोगन कराया जा रहा है, न ही मरम्मत हो रही है। यहां गौशाला बन जाने से परिसर में गंदगी का अंबार है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को पीएचसी जमुनहा व सीएचसी मल्हीपुर जाना पड़ता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि एएनएम सेंटर को निष्प्रयोज्य घोषित करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें