श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि डायरिया कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है। बस संतुलित आहार व सफाई अपनाकर डायरिया को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
पीएसआई इंडिया के पंकज पाठक ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, बैठक व कार्यशाला आदि का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अब तक 994 आशा कार्यकर्ताओं, 109 एएनएम व 35 आशा संगिनी को डायरिया के संबंध में जागरूक किया गया है।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. केके वर्मा, डीसीपीएम राकेश कुमार गुप्ता, डीपीओ प्रभात कुमार दास, डीपीआरओ नंदलाल व रमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।