फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा चिकित्सक ने आपरेशन कर कराया प्रसव, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। सीएचसी इकौना में तैनात संविदा चिकित्सक ने मंगलवार की रात अपने क्लीनिक पर एक महिला का ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया। इसके कुछ समय बाद महिला को घर भेज दिया, जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर संविदा चिकित्सक ने उससे कहीं और इलाज कराने को कहा।
विज्ञापन

इस पर परिवारीजन उसे लेकर बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे, जहां महिला की मौत हो गई। मामले में परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगा संविदा चिकित्सक के खिलाफ गिलौला थाने में तहरीर दी है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम एकघरवा के मजरा दर्जीपुरवा निवासी साहबान ने गिलौला पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी पत्नी फूलजहां को मंगलवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसे लेकर वह सीएचसी गिलौला पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने बिना देखे ही उसे बहराइच या भिनगा ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए उसे गिलौला कस्बे में क्लीनिक चला रही सीएचसी की संविदा चिकित्सक शकुंतला मिश्रा को दिखाया। चिकित्सक ने ऑपरेशन के माध्यम प्रसव कराने का आश्वासन दिया। इसके एवज में 8500 रुपये भी लिए। चिकित्सक ने ऑपरेशन से रात 8 बजे प्रसव कराकर 11 बजे उसे घर भेज दिया। जहां फूलजहां की हालत बिगड़ गई।
इस पर उसने डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने बहराइच में होने की बात कह किसी अन्य चिकित्सक से इलाज कराने को कहा। इसके बाद वह फूलजहां को लेकर जिला चिकित्सालय बहराइच पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। पति ने गिलौला पुलिस से चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।
मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मैने इस प्रकार का कोई भी प्रसव नहीं कराया है। महिला को अधिक रक्तस्राव होने के चलते सिर्फ उसे टांका लगाया था। - डॉ. शकुंतला मिश्रा
पीड़ित पति ने थाने पर तहरीर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - विजय बहादुर सिंह, थाना प्रभारी
संविदा पर तैनात चिकित्सक अपनी क्लीनिक चला सकता है। इस समय मैं प्रशिक्षण के लिए गुजरात के गांधीनगर आया हूं। वहां से लौटने के बाद इसकी जानकारी करूंगा, यदि परिवारीजनों की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें