फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिल रही सिर्फ छह घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राश्रावस्ती। जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। प्रतिदिन मध्य रात के करीब ब्रेक डाउन होने से ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसे बहाल कराने के लिए फाल्ट खोजने में पावर कॉर्पोरेशन पूरा दिन लगा रहे हैं। वहीं शाम को बहाल होने वाली आपूर्ति फिर मध्यरात के करीब फिर बाधित हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उत्पन्न जलभराव, जर्जर तार व खराब हो रहे ट्रांसफार्मर उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी मौसम में खराबी की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले रहे हैं। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को चार से छह घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
नेपाल सीमा से सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को आपूर्ति देने के लिए स्थापित विद्युत उपकेंद्र घोलिया में पांचवें दिन भी जलभराव की समस्या रही। इससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप है। ऐसे में भिनगा व सोहेलवा जंगल के मध्य बसे सिरसिया, बेचईपुरवा, तालबघौड़ा, गुलरा बाजार सहित सीमा क्षेत्र के गांवों में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहवा फीडर से नगर के सिविल लाइन, अब्दुलकलाम नगर, कृष्णनगर सहित हरिहरपुररानी क्षेत्र के करीब 26 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। यह विद्युत लाइन उपकेंद्र की सबसे पुरानी लाइन होने के साथ ही भिनगा जंगल से मध्य से गुजरी है। ऐसे में हल्की बरसात होने व तेज हवा चलने के कारण विगत एक पखवारे से प्रतिदिन रात ब्रेक डाउन होने से क्षेत्र की आपूर्ति पूरी रात बाधित हो रही है। वहीं कॉर्पोरेशन कर्मी खामियां खोजने में पूरा दिन लगा रहे हैं। शाम को बहाल होने वाली आपूर्ति फिर रात में बाधित हो जा रही है।
उधर सोनवा थाना क्षेत्र के गांव को बहराइच के परसौरा उपकेंद्र से बिजली मिल रही है। तुलसीपुर गांव के निकट नहर किनारे लगे पोल के झुकने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति विगत चार दिनों से ठप है। यही स्थित जमुनहा क्षेत्र की भी है। क्षेत्र में बाढ़ व बरसात के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण उपभोक्ताओं को बार बार कटौती झेलनी पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं को चार से छह घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
करंट से जा चुकी चार भैंसों की जान
कटरा। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी जयशंकर के खेत में विद्युत पोल स्थित है। इसका तार रविवार को टूटकर गिरने व खेत में जलभराव के कारण इसमें करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से खेत में बंधी चार भैंस झुलस गई। इससे चारों की मौत हो गई।
अधिशासी अभियंता, पावर कार्पोरेशन माशंकर मौर्य ने कहा कि इस समय बरसात के कारण जगह जगह जलभराव की समस्या है। बार बार हो रही बरसात के कारण बिजली आपूर्ति में भी परेशानी हो रही है। मौसम सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें