फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर्स में आर्थिक सहयोग अवश्य दें सभी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की बैठक बीती देर शाम सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भिनगा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। बैठक मेें लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती ने कहा कि विगत 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अब तीन मई तक लॉकडाउन से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में यह देखना होगा कि कोई भी व्यक्ति या परिवार लॉकडाउन के चलते अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ तो नहीं है। यदि ऐसा हो तो ऐसे जरूरतमंदों तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खाद्य सामग्री पहुंचाएं।
इस दौरान उन्होंने अपील की कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स में हम सभी कार्यकर्ता अपना-अपना आर्थिक सहयोग अवश्य दें। साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, समर्थ व्यक्ति, विशिष्ट व्यक्तियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी पीएम केयर्स में आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे कोरोना के खिलाफ इस जंग को और मजबूती से लड़ा जा सके। श्रावस्ती
विज्ञापन

विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्रों, अपने बूथ के कार्यकर्ताओं से फोन के माध्यम से संपर्क कर एक सूची तैयार करें, जिसमें दैनिक मजदूरों, असहाय परिवारों, प्रवासी परिवार और जिन व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नहीं है और वह वास्तव में जरूरतमंद हैं।
इस सूची के माध्यम से ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने अपील की कि कोई व्यक्ति अपने घर से बिना कारण न निकले। किसी आवश्यक कार्य से निकलना पड़ता है तो अपना मुंह मास्क या गमछे आदि से पूर्ण रूप से ढके। सामाजिक दूरी बनाए रखें। बैठक में सभी पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें