फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 अगस्त से खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल की खुराक

Fri, 07 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद एएसीएमओ व अन्य।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ कार्यालय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। एसीएमओ ने बताया कि 10 अगस्त को सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजॉल की खुराक खिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने खुराक देने का तरीका बताया। एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी। दो से तीन वर्ष के बच्चों को पूरी गोली का चूरा बनाकर पानी में मिलाकर पिलाया जाएगा। तीन से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूसकर या चबाकर खानी होगी। इससे दवा का अधिक फायदा मिलता है। जिले में 5,40,500 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की खुराक खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह लक्ष्य ब्लॉकवार आवंटित किया गया है। हरिहरपुररानी में 99,100, गिलौला में 1,01,600 और इकौना में 1,16,400 खुराक दी जाएगी। जमुनहा में 1,16,300 व सिरसिया में 1,07,100 खुराक खिलाने का लक्ष्य है। दवा खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द या थकान जैसे लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। यदि कोई बच्चा पहले से बीमार है या कोई अन्य दवा खा रहा है तो उसे एल्बेंडाजॉल की खुराक नहीं खिलाई जाएगी। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार और अमित गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें